भारत_के_नबियों_को_सम्मान_कब_इंसाफ_कब

*भारत के नबियों को सम्मान कब, इंसाफ कब*

नबी वह होते हैं जो भटके हुए लोगों को सद्मार्ग और इंसानियत का रास्ता दिखाते हैं अल्लाह पाक परवरदिगार वह परम परमेश्वर अपने नबियों में भारत भूमि मे जीवन निर्वाह करने वालों(कौम) के लिए भी निसंदेह नबी भेजे होंगे  यह:-------
  *******************************************
कुरान पाक के सूर फातिर 35 आयत नं 24 मे       उल्लेख है कि हर कौम में एक डर सुनाने( सद्मार्ग हेतु प्रेरित करना) वाला गुजर चुका है।
******************************************** 

से सिद्ध होता है।
आखिर नबी ए पाक मोहम्मद साहब(स.अ.व) से पहले के नबियों पर इमान रखना ,उनका सम्मान करना इस्लाम के हद में शामिल है।
जब उपरोक्त सभी बातें हम सब मानने के लिए तैयार रहते हैं तो फिर भारत के नबियों का सम्मान कब होगा, इन्हें इंसाफ कैसे मिलेगा। इस तरफ हमारा ध्यान ही नही आता है।
आज श्री राम के उम्मती उनके जन्म स्थान के लिए न्यायालय के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं तो कही कुछ भी नही हो रहा है।

ए भारत के मुसलमानों हम सब को भारतीय नबियों का सम्मान करना चाहिए।जो आज हमारे हठधर्मिता के कारण उनके उम्मती ,उनके अनुयायी कष्ट में हैं ,दुखी हैं।इस्लाम की खूबसूरती तो तभी है, जब हम सब तमाम नबियों का ऐहतराम करें, उनके उम्मतियों को उनके अनुसार इबादत करने दें क्योंकि :-----
********************************************
कुरान में भी लिखा है कि हम अपने रास्ते मे ,तुम अपने रास्ते में।(सुरा.काफिरुन)
********************************************

हम *अमीन* बने ,दूसरों के हक अधिकार के चीजों को अपना ना कहें।पर आज इस्लाम के रहनुमा ही हमें इस्लाम से दुर कर रहे हैं।आज सालों से सनातनी नबियों के स्थानों को मुसलमानों के द्वारा जबरिया कब्जा किया गया है।जबकि मुसलमान भुल गये कि तमाम नबियों पर इमान रखना इस्लाम है, हमारे नबी पाक को अमीन भी कहा जाता है जिसके अमानतदारी देख करोड़ों इंसानों ने इबरत हासिल किया।
पर हम सब ए भुलते जा रहे हैं ,हमें आज इस्लाम का मतलब सिर्फ कट्टरता ही लगता है।
इस्लाम अमन,शांति का पैगाम देने वाला मजहब है पर आज इस्लाम का परिभाषा बदलता जा रहा है जिसके जिम्मेदार हम मुसलमान ही हैं।अगर इस्लाम को बदनाम होने से बचाना है तो हमें अपना कट्टरता छोड़ना होगा,वास्तविक इस्लाम को अपनाना होगा जो पैगम्बर ए इस्लाम ने हमें दिया।

हम सब को भारत में सुख, शांति, प्रेम, सौहार्द्र, मित्रता, अनुशासन, मर्यादा, त्याग, समर्पण,अनेकों सद्गुणों का पैगाम देने वाले भारत की धरती पर आये श्रीराम श्रीकृष्ण आदि नबियों के उम्मतियों को न्याय दिलाकर,नबियों को सम्मान देकर आपसी एकता, भाईचारा,धार्मिक-सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ाते हुए इस्लाम की खूबसूरती को बढ़ाये, मुसलमान होने का फर्ज अदा करें।

#ahamadguruji

Comments

Popular posts from this blog

राम सबके

पितादिवस विशेष